विकिरण से कैंसर कोशिकाएँ क्यों मर जाती हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 10:55

रेडिएशन थेरेपी कैंसर के उपचार का एक सामान्य रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका है जिसमें डीएनए को नुकसान पहुंचाकर कैंसर कोशिकाओं को मार दिया जाता है। यह एक रैखिक त्वरक द्वारा वितरित उच्च-ऊर्जा तरंगों का उपयोग करता है।

विकिरण के द्वारा सामान्य कोशिकाओं की अपेक्षा कैंसर कोशिकाएँ अधिक सरलता से क्षतिग्रस्त हो जाती है, क्योंकि उनमें तीव्र विभाजन हो रहा होता है उनकी संरचना भिन्न होती है.

यह प्रायः कैंसर के उपचार में खराब (malignant) कोशिकाओं को मारने के काम आती है।विकिरण चिकित्सा पद्धति मानव चिकित्सा का वह औषधीय अनुशासन है जिसके द्वारा कैंसर तथा कुछ अन्य रोगों की चिकित्सा या रोकथाम विकीरण के चिकित्सीय अनुप्रयोग में विशेष विशेषज्ञता वाले रेडिएशन थेरापिस्ट द्वारा किया जाता है।मुख्य रूप से विकिरण चिकित्सा की दो तकनीकें हैं = टेलीथेरेपी तथा ब्रैकी थैरेपी।टेलीथेरापी से चिकित्सा के भी बहुत से आयाम हैं जैसे_ कन्वेन्शनल टेलीथेरापी, (त्रि आयामी कन्फर्मल रेडियोथेरापी)टेलीथेरापी,आइएमआरटी(इन्टेन्सिटी मॉडूलेटेड रेडियोथेरापी),एक्स नाईफ,गामा नाईफ,टोमोथेरापी,इलेक्ट्रॉन थेरापी,इन्ट्राऑपरेटिव टेलीथेरापी आदि।इसी प्रकार ब्रेकीथेरापी की भी अलग अलग तकनीक है जैसे कन्वेंशनल,थ्री डी कन्फर्मल तथा इन्टेंसिटी मॉडूलेटेल ब्रेकीथेरापी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info